13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’

Must read

रायबरेली: यूपी के रायबरेली (Rae Bareli) में आराजग तत्वों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) के बैनर पर कालिख पोत दी है। इतना ही नहीं बदमाशों ने मंत्री की फोटो पर कालिख पोतकर गद्दार भी लिखा है। ये पोस्टर बीते दिनों राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मंत्री के कार्यकर्ताओं ने लगाया था, जिसके बाद आज ऐसा होने से सियासी महौल गर्म है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (उद्यान, कृषि विपणन आदि) दिनेश प्रताप सिंह से जुड़ी एक विवादास्पद होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगी इस होर्डिंग में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया गया है।

होर्डिंग का शीर्षक है “गद्दार कौन?”. पोस्टर में राहुल गांधी को “नकली गांधी” कहा गया है, जबकि रखनीत सिंह बिट्टू को “असली सरदार” बताया गया है। आगे कांग्रेस को “गद्दार” करार दिया है। पोस्टर में सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अब्दुल कलाम, फिरोज गांधी, मेनका गांधी और यहां तक कि वाड्रा परिवार का भी जिक्र किया गया है। होर्डिंग के अंत में “यतो धर्मस्ततो जयः”, “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” जैसे नारे लिखे गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पोस्टरों पर कालिख किसने पोती और इसके पीछे किसका हाथ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रायबरेली में पिछले दो दिनों से पोस्टरों को लेकर राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। पहले राहुल गांधी को लेकर लगाए गए पोस्टर और अब मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बैनरों पर कालिख पोते जाने से शहर का माहौल और खराब हो गया है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article