छिबरामऊ से कन्नौज जा रही सवर्ण समाज की पदयात्रा सौरिख तिराहे पर रोकी गई, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
यूथ इंडिया कन्नौज
कन्नौज। यूजीसी के प्रस्तावित बदलाव, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और एससी/एसटी कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी के लगे नारे छिबरामऊ से कन्नौज की ओर जा रही पदयात्रा को पुलिस ने सौरिख तिराहे के पास रोक दिया।प्रदर्शनकारी हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर पदयात्रा में शामिल हुए थे। सौरिख तिराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया,जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच-34 पर विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दी। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने पदयात्रा में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से यूजीसी के प्रस्तावित बदलाव, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और एससी/एसटी कानून को लेकर अपनी मांगें उठाई गईं।पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के बीच स्थिति पर निगरानी रखी गई और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने के प्रयास किए गए।


