26 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

Must read

कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण, मानचित्र सत्यापन और गणना ब्लॉकों के पुनर्गठन की समीक्षा

लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य के लिए कार्मिकों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चार्ज निर्धारण, मानचित्रों के सत्यापन तथा एचएलबी/ईवी के पुनर्गठन सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी जनगणना के लिए सितंबर माह में सभी आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता और तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए। गणनाकर्मियों, पर्यवेक्षकों और फील्ड ट्रेनरों की सूची समय से तैयार करने के साथ प्रशिक्षण संबंधी सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिक जनसंख्या वाले एचएलबी को भौगोलिक निरंतरता को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के अनुसार विभाजित कर उप-गणना ब्लॉक बनाए जाएं, ताकि गणनाकर्मियों पर कार्यभार संतुलित रहे। चार्ज और पर्यवेक्षण क्षेत्र निर्धारित करते समय मानचित्रों का मिलान कराने के साथ स्थलीय सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
डीएम ने निर्देशित किया कि किसी भी कर्मचारी की विभिन्न चार्जों में दोहराई गई ड्यूटी न लगाई जाए। यथासंभव कर्मचारियों की तैनाती उनके निवास स्थान अथवा कार्यस्थल के अनुरूप की जाए। उन्होंने पिछली जनगणना में जिन विभागों से कार्मिक उपलब्ध कराने अथवा कार्यमुक्ति को लेकर समस्याएं सामने आई थीं, उन्हें चिन्हित कर समय से पत्राचार करने और आवश्यक कार्मिक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कार्यमुक्ति और छूट से संबंधित प्रकरणों की कड़ाई से समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना उचित कारण किसी कार्मिक को जनगणना कार्य से मुक्त न किया जाए। उपलब्ध कार्मिकों के आंकड़ों का वर्ष 2024 के सामान्य निर्वाचन से संबंधित आंकड़ों से मिलान कर आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।
बैठक में चार्ज रजिस्टर की प्रगति, अभिलेखों के प्रेषण एवं प्राप्ति तथा लंबित भुगतान प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने तथा एक समान अभिलेख के आधार पर सूचनाओं को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जनगणना उप निदेशक डॉ. गौरव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अभिनव रंजन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article