कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर इंसानियत और बहादुरी की मिसाल सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिरने लगी। इसी क्षण ड्यूटी पर तैनात RPF जवान ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित कर लिया।
घटना में RPF के सिपाही विनोद कुमार यादव ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन गति में थी और महिला के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लेकिन RPF जवान की फुर्ती से महिला को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद यात्रियों ने जवान की सराहना की और रेलवे प्रशासन से सम्मान की मांग की।
यह मामला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 का है। रेलवे प्रशासन ने भी सिपाही विनोद कुमार यादव की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here