लखनऊ। जनपद के गोला क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
सीएम योगी ने अफसरों से मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह हादसा गोला गोकरननाथ क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर है।






