20 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, NCR में GRAP-4 की पाबंदियां लागू

Must read

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली–एनसीआर में GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) की कड़ी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। यह फैसला CAQM (Commission for Air Quality Management) द्वारा लिया गया है।

दिल्ली के कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है,

रोहिणी : AQI 499, बवाना : AQI 498, जहांगीरपुरी : AQI 495, अशोक विहार : AQI 493, नरेला : AQI 493, वजीरपुर : AQI 493, आनंद विहार : AQI 491, इन आंकड़ों ने राजधानी में स्वास्थ्य संकट की स्थिति पैदा कर दी है।

GRAP-4 के तहत सख्त प्रतिबंध

GRAP-4 लागू होने के साथ निर्माण एवं तोड़फोड़ कार्यों पर रोक डीजल वाहनों पर कड़ी पाबंदी औद्योगिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्कूलों व दफ्तरों को लेकर भी दिशा-निर्देश जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, AQI 400 से ऊपर पहुंचने पर सांस के मरीजों,बुजुर्गों, बच्चों,को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण एक बार फिर प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। GRAP-4 लागू होने के बावजूद हालात पर काबू कब तक पाया जा सकेगा, यह आने वाले दिनों में मौसम और प्रशासनिक सख्ती पर निर्भर करेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article