BKT में ACP के चालक सिपाही से मारपीट

0
43

बदसलूकी और छीना-झपटी का आरोप, महिलाओं से अभद्रता के आरोप भी लगे; ACP ने जांच के आदेश दिए

लखनऊ। बख्शी का तालाब (BKT) इलाके में मंगलवार देर शाम एक बड़ा विवाद सामने आया, जिसमें ACP के चालक सिपाही अर्चित चौहान से स्थानीय लोगों ने मारपीट और छीना-झपटी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर सिपाही और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। भीड़ ने सिपाही से बदसलूकी और मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने सिपाही के साथ छीना-झपटी भी की।
वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सिपाही नशे में था और महिलाओं से अभद्रता कर रहा था, जिसके बाद यह विवाद बढ़ा। हालांकि सिपाही अर्चित चौहान ने अपना परिचय बताकर खुद को बचाया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई।
ACP ने इस पूरे प्रकरण की जांच BKT थाना प्रभारी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले ने पुलिस विभाग में भी चर्चा पैदा कर दी है, क्योंकि इसमें एक पदस्थ चालक सिपाही शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here