19 से 24 दिसंबर तक चलेगा सदन, सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी शीतकालीन सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान हो गया है। राज्य कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के माध्यम से विधानसभा सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 6 कार्य दिवस होंगे। इस अवधि में सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के साथ-साथ वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट भी सदन में पेश करेगी।
अनुपूरक बजट में सरकार विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त वित्तीय आवंटन का प्रस्ताव रखेगी। अनुमान है कि बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया जाएग।
सत्र के दौरान विपक्ष महंगाई, कानून-व्यवस्था, किसानों के मुद्दे और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरे की रणनीति बना सकता है। सरकार और विपक्ष दोनों ही सदन में तेज राजनीतिक हलचल के लिए तैयार हैं।
सत्र की तैयारी में विधानसभा सचिवालय और गृह विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था, पास वितरण और सदन की तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।


