28 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव तैयारी पर जोर दिया

Must read

मुरादाबाद| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस मुरादाबाद में जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर जिलों की पूरी रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव तैयारी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

सीएम ने जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट कहा कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत वोट को सूची में रहने न दिया जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि एक-एक बूथ, एक-एक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित और सही तरीके से दर्ज हो।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के बूथों की जानकारी ली और सही आंकड़े देने पर टूकते हुए कहा कि सीधे तौर पर बूथ संख्या बताइए। इसके बाद सभी को एसआईआर के काम में पूरी तत्परता से जुटने और मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनावी तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण समय है। जब एक-एक मतदाता तक पहुंचने और हर वोट सुनिश्चित करने का काम पूरा होगा, तो चुनाव की तैयारी अपने आप पूरी हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी अनियमितता को रोकने के निर्देश भी दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article