सरदार पटेल जयंती समारोह की तैयारी बैठक संपन्न,भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

0
49

फर्रुखाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक, आलू विपणन संघ के सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कटियार ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें और इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि यह समारोह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कटियार ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के गौरव और संगठन की शक्ति को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर जनता को इस अभियान से जोड़ना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here