दो पदों पर कार्यरत शिक्षामित्र पर जांच के आदेश, डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज

0
64

फर्रुखाबाद। जिले के शिक्षा विभाग में उस समय हलचल मच गई जब एक शिक्षामित्र के खिलाफ दो अलग-अलग पदों पर कार्यरत रहने की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई गई। राजेपुर विकासखंड के गांव सबलपुर कंचनपुर निवासी प्रताप सिंह ने बुधवार को डीएम फतेहगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षामित्र श्रीमती रंजीता देवी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायतकर्ता प्रताप सिंह का कहना है कि श्रीमती रंजीता देवी, पत्नी श्री संजीव सिंह, वर्तमान में गांव रामपुर जोगराजपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन इसके साथ ही वह ग्राम बरुआ की राशन सहकारी समिति में प्रशासक के रूप में भी कार्य कर रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह सवाल उठाया है कि जब शिक्षामित्र केवल शैक्षणिक कार्य से जुड़ा पद है, तो एक ही व्यक्ति प्रशासनिक समिति में प्रशासक के रूप में कैसे कार्यरत रह सकता है।इस मामले में शिकायत पर जिलाधिकारी कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल जांच पूरी होने तक इस मामले में शिक्षामित्र की भूमिका पर संशय बना हुआ है।
जिलाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, यदि शिकायत सही पाई गई तो शिक्षामित्र रंजीता देवी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा बनी हुई है कि क्या सरकारी सेवा में इस तरह दो पदों पर एक साथ कार्यरत रहना नियमों के विरुद्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here