29.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

यूपी में महानवमी और दशहरे पर रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) ने प्रदेशवासियों को नवरात्री पर लंबे वीकेंड का तौहफा दिया है। सीएम योगी ने अवकाशों की सूची में बदलाव करते हुए 19 अक्टूबर को महानवमी (Mahanavami) पर सार्वजिनक अवकाश घोषित किया है, जबकि दशहरे के दिन यानी 20 अक्टूबर को पहले ही सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। ऐसे में प्रदेश में रविवार, सोमवार और मंगलवार एक साथ तीन दिन का वीकेंड रहेगा।

अवकाश के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रहेंगे। वहीं अवकाश पर नजर डालें तो आगामी 23 अक्टूबर को प्रदेश में हो रहे स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव वाले दिन भी मतदान वाले जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। शारदीय नवरात्र के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से मंगलवार तक गोरखपुर में रहेंगे। इस दौरान तीन दिनों तक मुख्यमंत्री विशेष अनुष्ठान, पूजन और पारंपरिक उत्सवों में हिस्सा लेंगे।

अष्टमी (रविवार, 18 अक्टूबर) की शाम वह गोरक्षपीठ के पारंपरिक निशा पूजा में शामिल होंगे, जबकि सोमवार (19 अक्टूबर) को नवमी तिथि पर उनकी ओर से कन्या पूजन का अनुष्ठान किया जाएगा। नवरात्र की पूर्णता के बाद दशहरे के दिन मंगलवार (20 अक्टूबर) को गुरु गोरक्षनाथ की विशिष्ट पूजा कर गोरक्षपीठाधीश्वर, गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली विजयादशमी शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।

गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के दिन मंगलवार सायंकाल गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। पीठाधीश्वर गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री अपने वाहन में सवार होंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां पहुंचकर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना करेंगे।

मंदिर से सीएम योगी की शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां चल रही रामलीला में वह प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी जाएगी। यही नहीं विजयादशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में होने वाले पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी देंगे।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article