29.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एशोशिएशन अमृतपुर केपदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
अमृतपुर तहसील मे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एशोशिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में एशोशिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा स्वतंत्रता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सम्मान सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार अभिषेक कुमार कोसौपा। दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान महिला पत्रकारों एवं अन्य पत्रकारों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा कथित अभद्रता तथा उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए (2) स्थानीय पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया जाए (3) अमृतपुर तहसील परिसर में प्रेस क्लब के निर्माण हेतु जमीन ब भवन उपलब्ध कराया जाए (4) सरकारी विज्ञापन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी वितरण स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को किया जाए(5) पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए दुर्घटना एवं मृत्यु की स्थिति में पत्रकारों को सहायता हेतु कल्याण कोश का का गठन किया जाए ( 6) स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित कर समुचित स्थान एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाए ( 7 )प्रेस स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव व उत्पीड़न को रोका जाए पत्रकारों को आबागमन के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए (8 )पत्रकारों के परिवार और बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता एवं दिव्यांग पत्रकारों को जीवन यापन हेतु सहायता उपलब्ध कराई जाए।इस मौके पर प्रताप सिंह यादव, प्रशांत अवस्थी, गोपाल सक्सेना, बृजकांत दीक्षित, सर्वजीत यादव, राम रहीस राठौर, निर्मल त्रिवेदी, राम मुरारी शुक्ला, अनुज कुमार सिंह, निशांत अवस्थी, सचिन शुक्ला, मोहित पाठक, शिवनीत सिंह, सुरजीत प्रताप सहित कई पत्रकारगढ़ उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article