नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में Swiggy का नया फीचर, एक साथ 5 रेस्टोरेंट से ऑर्डर कर सकेंगे। Swiggy ने ‘Multi-Restaurant Ordering’ फीचर लॉन्च किया है। ग्राहक एक साथ अधिकतम 5 रेस्टोरेंट से अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे।
सभी ऑर्डर के लिए एक ही बार चेकआउट और पेमेंट करना होगा। अलग-अलग रेस्टोरेंट के कई कार्ट बनाकर उनकी तुलना भी की जा सकेगी। स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट अलग-अलग रेस्टोरेंट से चुन सकेंगे।

बार-बार OTP, चेकआउट और पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासकर उन परिवारों और ग्रुप्स के लिए उपयोगी होगी, जहां सभी की खाने की पसंद अलग-अलग होती है।


