31.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने दी तहरीर

Must read

फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर एक समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा नेता शिवम दुबे ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बिजाधरपुर निवासी भाजपा नेता शिवम दुबे अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के मौजूद न होने पर उन्होंने फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शिवम दुबे अपने साथियों के साथ कर्नलगंज चौकी पहुंचे और वहां तहरीर दी।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही समाज के लोगों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिवम दुबे ने कहा कि वीडियो से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें आक्रोश है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सुमित कटियार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article