28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दी सलाह, पीएम और सीएम की जमकर तारीफ

Must read

अयोध्या: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रविवार को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचीं। रामनगरी पहुंचते ही वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर गईं, जहां उन्होंने रामलला का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर आना और प्रभु श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “रामलला के दर्शन कर जो पावन और दिव्य अनुभूति हुई है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिली है।”

राम मंदिर परिसर की भव्यता पर कंगना ने कहा कि मंदिर परिसर अत्यंत विशाल, दिव्य और खूबसूरत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या की आध्यात्मिक शांति को महसूस करने के लिए परिवार सहित कम से कम दो-तीन दिन यहां जरूर बिताने चाहिए। इस अवसर पर कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में सड़कों का जाल बिछ गया है, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है, भव्य रेलवे स्टेशन और आधुनिक सुविधाएं विकसित हो रही हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है, जो अब धरातल पर साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताते हुए कंगना ने कहा कि अयोध्यावासियों को उनकी सेवा का सौभाग्य मिल रहा है। उनके नेतृत्व में अयोध्या आज विश्व प्रसिद्ध धाम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निवास करने वाले लोग वास्तव में धन्य हैं, जिन्हें प्रभु श्रीराम की नगरी में रहने का अवसर मिला है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article