31.2 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

भीषण जाम से जनता पस्त और यातायात प्रभारी मस्त

Must read

क्रासर
शहर में रोज लग रहा जाम, यातायात प्रभारी नदारद

लाल गेट और कादरी गेट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग, तेज धूप में स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
फर्रुखाबाद। शहर के मुख्य मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दिन में कई बार प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है, लेकिन जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नजर नहीं आती। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
गुरुवार को शहर के लाल गेट और कादरी गेट क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चे भी जाम में फंसे रहे और तेज धूप में जाम खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। मुख्य मार्गों पर रोजाना कई बार यातायात बाधित होता है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता कई बार दिखाई नहीं देती। गुरुवार को भी लाल गेट और कादरी गेट पर लगे जाम के दौरान यातायात प्रभारी ओम प्रकाश पांडे और उनकी टीम मौके पर नजर नहीं आई।
लोगों ने मांग की है कि शहर के प्रमुख चौराहों और जाम वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती की जाए तथा पीक आवर्स में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article