31.2 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 489 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Must read

– 2.50 लाख में 2.08 लाख किसानों की फार्मर आईडी तैयार, करीब 42 हजार अभी बाकी

फर्रुखाबाद। जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में की गई। समीक्षा में सामने आया कि जिले में कुल 2,50,162 कृषकों की फार्मर आईडी बनाई जानी है, जिसमें से अब तक 2,08,390 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो चुकी है। करीब 42 हजार कृषकों की फार्मर आईडी अभी बनाई जानी शेष है।

सीडीओ ने विकासखंड स्तर पर अभियान में तेजी लाते हुए शेष किसानों की फार्मर आईडी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी देने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पात्र किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
समीक्षा के दौरान ड्यूटी में लगाए गए कुछ पंचायत सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम विकास अधिकारियों और कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा अपेक्षित कार्य न किए जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर 304 पंचायत सहायकों, 88 लेखपालों, 27 ग्राम पंचायत सचिवों, 47 ग्राम रोजगार सेवकों और 23 ग्राम विकास अधिकारियों, यानी कुल 489 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article