25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

कमालगंज के किदवई नगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी, CHC कमालगंज में चल रहा इलाज

Must read

 

कमालगंज संवाददाता।
थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने खेतों में फसल के लिए इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

सीएचसी कमालगंज में भर्ती युवक की पहचान किदवई नगर निवासी आशु पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आशु का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद तनाव में आकर आशु ने घर में रखी खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया।

सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार, युवक का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दी गई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के पूरे कारणों का खुलासा युवक के होश में आने और परिजनों से विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article