31.9 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

आठके  राज्यसभा प्रत्याबीजेपीशी आज करेंगे नामांकन

Must read

सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद; प्रदेश मुख्यालय से एक साथ रवाना होंगे प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मंगलवार, 6 अक्टूबर को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
नामांकन से पहले सभी आठ प्रत्याशियों के भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रत्याशी एक साथ नामांकन के लिए रवाना होंगे। पार्टी ने नामांकन को लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की हैं।

भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ नामों की घोषणा की थी। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यसागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
भाजपा की सूची में दो महिला प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार भी शामिल हैं। वहीं पार्टी ने कई मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के नाम भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 16 अक्टूबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।
भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। ऐसे में आज नामांकन के अंतिम दिन राज्यसभा चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article