जलभराव वाले इलाकों में मड़ियांव पुलिस की निगरानी तेज, खाली मकानों पर भी नजर
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव के बीच मड़ियांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जलभराव वाले इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिसकर्मी नाव में बैठकर जलभराव वाले क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बाढ़ के बीच किसी भी दुर्घटना की आशंका को कम करना और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाना है।
वहीं, जलभराव के कारण खाली पड़े मकानों को भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है। पुलिस नाव के जरिए इन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि चोरी की घटनाओं पर भी प्रभावी नजर रखी जा सके।
पुलिस की सक्रिय गश्त से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।


