21.5 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Must read

 

बेहड़ा चक्की के पास यातायात प्रभावित, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम

लखनऊ। बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर बेहड़ा चक्की के पास जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कराने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित कर जाम खुलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति गंभीर हो गई थी। पुलिस की सक्रियता के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु कराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article