23 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

पीडीए रथ यात्रा में पहुंचे अनीस राजा, बोले- कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं अखिलेश

Must read

 

सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पीडीए रथ यात्रा के दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों को लेकर संवाद किया।
अनीस राजा ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं उनके मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी पीडीए रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ। पार्टी की ओर से इस यात्रा को जनसंपर्क और संगठन को सक्रिय करने के अभियान के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पीडीए रथ यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अनीस राजा की मौजूदगी को भी इसी संगठनात्मक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में देखा गया। सपा का यह अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और जमीनी संपर्क बढ़ाने की दिशा में चलाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article