सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करने के बाद हरकत में आई पुलिस
फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा (लगड़ापुर) गांव में मारपीट के तीन दिन बाद खेत में अचेत मिले युवक की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर पति के साथ मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
हुसैनपुर नौखंडा निवासी प्रीती पत्नी स्वर्गीय संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे उसके पति संदीप के साथ चन्द्रपाल पुत्र रामनाथ, जयचन्द्र पुत्र रामनाथ और पिन्टू पुत्र रामनाथ, निवासी हुसैनपुर नौखंडा, थाना कोतवाली फतेहगढ़ ने मारपीट की थी। आरोप है कि चन्द्रपाल का साला नन्हे, निवासी जनपद शाहजहांपुर, भी इस घटना में शामिल था।
प्रीती के अनुसार मारपीट के बाद 18 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके पति संदीप हरबक्श पुत्र जोगराज के खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। जानकारी होने पर उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत से आहत प्रीती ने आरोप लगाया कि नामजद लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
युवक की मौत के मामले में चार के खिलाफ एफआईआर


