फर्रुखाबाद। थाना कंपिल क्षेत्र के गांव चांदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का उपचार चल रहा है।
बताया गया कि चांदपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र सेवकराम ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद जब परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। युवक को फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा।
फांसी लगाने के कारण युवक की हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे लेकर तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज किया जा रहा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत बिगड़ी


