25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

घर से भटककर थाने पहुंचीं दो मासूम बहनें, पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास क्षेत्र में उस समय लोगों का ध्यान आकर्षित हो गया, जब घर से भटककर दो मासूम बहनें थाना कादरी गेट के बाहर पहुंच गईं। दोनों बच्चियों को अकेला देखकर पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने दोनों बच्चियों को थाने में बैठाकर उनकी देखरेख की और उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।
बताया गया कि दोनों बच्चियों की पहचान चार वर्षीय जानवी और पांच वर्षीय वैष्णवी के रूप में हुई है। दोनों की मां का नाम किरन बताया गया है। पुलिसकर्मियों ने बच्चियों से उनके घर और परिजनों के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन मासूम होने के कारण वे अपने घर का सही पता नहीं बता सकीं।
पूछताछ के दौरान दोनों बच्चियां केवल इतना बता पा रही हैं कि वे राजा का रामपुर में रहती हैं। हालांकि राजा का रामपुर में उनका घर किस स्थान पर है और उनके परिजन कहां रहते हैं, इसकी जानकारी बच्चियां पुलिस को नहीं दे सकीं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए।
थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चियों को सुरक्षित थाने में रखा गया है। देर रात उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पुलिस द्वारा बच्चियों के परिजनों की तलाश की जा रही है। परिजनों का पता चलते ही दोनों बच्चियों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article