31 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

ईवीएम वेयरहाउस को खोला और बंद किया गया

Must read

 

– एफएलसी प्रक्रिया के लिए वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया वेयरहाउस
– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

फर्रुखाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के तहत कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितंबर को एफएलसी (प्रथम स्तर की जांच) के प्रयोजन से वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया। एफएलसी से संबंधित कार्यवाही पूरी होने के बाद वेयरहाउस को नियमानुसार बंद कर दिया गया।

वेयरहाउस खोलने और बंद करने की पूरी प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञप्ति के अनुसार, समाजवादी पार्टी से चंद्रपाल सिंह यादव और सुभाष चंद्र शाक्य, सीपीआई(एम) से सुनील कुमार कटियार, अपना दल (एस) से आयुष गुप्ता और प्रियम पाल, आम आदमी पार्टी से अचल प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश कुमार गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से रामभरोसे गौतम तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वरुण त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन के अनुसार ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। प्रशासन ने बताया कि निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article