29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट

Must read

 

बचाने आई पत्नी से भी की मारपीट, 12 वर्षीय बेटे ने 112 पर फोन कर पुलिस को दी सूचना

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बवना गढ़िया में गुरुवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने घर में सो रहे बड़े भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने कुल्हाड़ी से हमला करने का भी आरोप लगाया है।

गांव निवासी इंद्रेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर में खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई घर में आया और जमीन के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया।

इंद्रेश को बचाने के लिए उनकी पत्नी सुधा देवी पहुंचीं तो उनके साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई। मारपीट में इंद्रेश घायल हो गए। घटना के दौरान उनके 12 वर्षीय बेटे रचित ने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची 112 पुलिस घायल इंद्रेश को सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। रात करीब 10 बजे इंद्रेश थाने पहुंचे और अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article