29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवाबगंज में जलाए 21 दीप

Must read

नवाबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को नवाबगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों और निजी संस्थानों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना की गई तथा मिठाई बांटी गई।

इसी क्रम में नवाबगंज नगर के प्राथमिक विद्यालय केंद्र में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 21 दीप जलाए गए। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे भविष्य और लंबी उम्र की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को देश के प्रधानमंत्री के जीवन और उनके कार्यों के बारे में बताया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यालय में बच्चों और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजीव रंजन, एसएमसी अध्यक्ष सुधीर कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और रसोइया मौजूद रहे। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article