27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

चार लोगों पर महिला से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज़

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। चार लोगों ने बिना वजह दरवाजे पर आकर महिला से गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपूर्वा के ग्राम डुडवाबुजुर्ग निवासी नगमा बेगम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 अगस्त की सुबह करीब 09 बजे पड़ोस के ही शान मोहम्मद, गुलाम गौस, साबिया, नगमा ने बिना वजह दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article