गुरसहायगंज, कन्नौज। खेत की रखवाली कर रहे किसान के साथ चार लोगों ने गली गलौज की। विरोध करने पर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम हंसुपर्वा निवासी रामऔतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया हैं कि 22 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान ग्राम महसूदपुर निवासी चार लोगों ने गाली-गलौज की। मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। फसल को अपने जानवरों से चरवाकर नष्ट कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खेत की रखवाली कर रहे किसान को पीटा, फसल की नष्ट


