गुरसहायगंज, कन्नौज। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से रास्ते में गाली-गलौज व मारापीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम मिश्रापुर निवासी रिचा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया हैं कि 30 अगस्त की शाम करीब 05 बजे वह बच्चे की दवा लेकर घर वापस आ रही थी। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास रास्ते में ससुराल पक्ष ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दिया।
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट


