29 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली माली की लाश, परिजनों ने कॉलेज मैनेजमेंट पर लगाया हत्या का आरोप

Must read

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) के मडराक थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल कॉलेज परिसर (Rajendra Singh International College Campus) में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है, जो कॉलेज में माली के तौर पर काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के अनुसार, मडराक पुलिस को सुबह करीब नौ बजे कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ क्षेत्राधिकारी इगलास भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत की वास्तविक वजह पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

अंकित की मौत के बाद उसके परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि अंकित की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। वहीं, पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि अंकित कॉलेज परिसर में कब पहुंचा, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत की सही वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात अधिकारियों ने कही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article