मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुलरिया निवासी असरफी लाल पुत्र सीताराम ने जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में असरफी लाल ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब तीन बजे परिवार के पेशकार, ओमकार व हवलदार पुत्रगण रैवारी लाल और प्रभा पत्नी हवलदार निवासी नगला गुलरिया उनके दरवाजे के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उनके साथ मारपीट की। बचाने आईं उनकी बहू रीता पत्नी जयसिंह और कामिनी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


