25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

सपा सांसद के राणा सांगा पर दिये गये बयान के खिलाफ दायर किया वाद

Must read

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत अध्यापक अहिबरन सिंह गौर ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा वीर राणा सांगा के बारे में किए टिप्पणी को लेकर न्यायालय में बाद दायर किया है ।

दायर किए गए बाद में कहा गया कि आगरा के सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने भाषण के दौरान संसद में राणा सांगा को गद्दार कहा फिर मीडिया के सामने भी वही बात दोहराई इसके बाद से माहौल बिगड़ा और आगरा में कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसके साथ ही सारे देश में क्षत्रिय समाज आकर्षित हो गया।

उनके इस बयान से किसी भी समय शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई और आपसी तालमेल और भाईचारे को क्षति पहुंची है। सपा सांसद के इस बयान के बाद बरेली के इत्तिहादे मिलाद के अध्यक्ष तौकीर ने भी इसी प्रकार का बयान दिया जिससे माहौल और भी बिगाड़ सकता है।

उन्होंने अवगत कराया कि इस संदर्भ में उन्होंने पूरे अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था और दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई मजबूरन उन्हें न्यायालय के क्षण में आना पड़ा है उन्होंने न्यायालय से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article