कानपुर। शहर के बर्रा-5 स्थित फॉर्च्यून क्राउन अपार्टमेंट, दरोगा चौराहा में अत्याधुनिक गेमिंग सेंटर द फीनिक्स डेन का शनिवार को भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेंटर के संरक्षक अरुण कटियार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद अरुण कटियार ने पारिवारिक सदस्य पत्नी, बेटी रिया बेटा ऋषभ के साथ मंत्री को भगवान की सुंदर प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सेंटर की टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आधुनिक एवं सकारात्मक मनोरंजन केंद्र युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उद्घाटन के बाद मंत्री राकेश सचान ने गेमिंग सेंटर का अवलोकन किया तथा पूल टेबल पर हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध पूल, स्नूकर और पीएस-5 जैसी आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शहर के युवाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ खेल प्रतिभा को निखारने का भी बेहतर मंच बनेगा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘द फीनिक्स डेन’ के आधुनिक स्वरूप और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि सेंटर में युवाओं को विश्वस्तरीय गेमिंग अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिससे यह कानपुर के प्रमुख गेमिंग एवं मनोरंजन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ऋषभ कटियार को इस नई पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि ‘द फीनिक्स डेन’ कानपुर के युवाओं के लिए आधुनिक गेमिंग और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
गेमिंग की दुनिया को मिला नया आयाम, द फीनिक्स डेन का भव्य शुभारंभ


