32.9 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

बरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, बोले— सरकार छात्रों की आवाज सुने

Must read

 

बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बरेली पहुंचे, जहां से वह प्रतिनिधिमंडल के साथ रामपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

मीडिया से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता, विशेषकर युवाओं और छात्रों की बात सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की।
बताया जा रहा है कि माता प्रसाद पांडेय रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और मुलाकातों में भी हिस्सा लेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article