30.4 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत, 10 दिनों से सहमे लोग

Must read

 

रात 8 बजे के बाद शुरू होता है पत्थर गिरने का सिलसिला, पुलिस जांच में जुटी

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल शहर में पिछले 10 दिनों से हो रही रहस्यमयी पत्थरबाजी ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अपर माल रोड और जिला पंचायत क्षेत्र में रात होते ही घरों की छतों पर अचानक पत्थर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना रात करीब 8 बजे के बाद पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। स्थिति ऐसी हो गई है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

घटनाओं से परेशान लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि जंगल की ओर से अज्ञात शरारती तत्व पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटनाओं के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article