28 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

बाढ़ में सरकार का राहत अभियान तेज, 19,496 लोगों को सुरक्षित निकाला; 6.83 लाख लंच पैकेट बांटे

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के बीच योगी सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 19,496 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत कार्यों में 2,161 नाव और मोटरबोट तथा 1,634 बाढ़ चौकियां लगाई गई हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,072 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.11 लाख से ज्यादा सूखा राहत किट वितरित किए जा चुके हैं। संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए 6.68 लाख क्लोरीन टैबलेट और 2.60 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी बांटे गए हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से प्रदेश में 1,490 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 1,272 प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए 1,315 शरणालय बनाए गए हैं।

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत 26 जिलों में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। सरकार का दावा है कि राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरती जा रही है और अब तक बाढ़ से जनहानि व पशुहानि शून्य है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article