38.1 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

Must read

 

 

तमंचा लहराकर हरी मक्का की फसल कटवाने की शिकायत

फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मधबापुर निवासी किरन देवी पत्नी सुभाष चंद्र वर्मा ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर पैतृक संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत में किरन देवी ने बताया कि वह वर्तमान में जनपद शाहजहांपुर में रहती हैं। उनकी पुश्तैनी संपत्ति मौजा कुंवरापुर में स्थित है। आरोप है कि परिवार के ही प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश, शारदा पत्नी प्रदीप कुमार, गोकरन पुत्र रूप सिंह तथा उनके अन्य साथियों ने अवैध असलाह के बल पर उनकी पैतृक जमीन पर खड़ी हरी मक्का की फसल जबरन जुतबा दी।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार प्रदीप कुमार ने मौके पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाई, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में आ गया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।पीड़िता ने थाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपनी पैतृक संपत्ति और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article