38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

फेरबदल: चार उपजिलाधिकारियों का तबादला, चार नए एसडीएम की तैनाती

Must read

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार जनपद के चार उपजिलाधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

स्थानांतरण आदेश के तहत उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह को एटा, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर, एसडीएम सदर गजराज सिंह को गाजीपुर तथा उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार को प्रतापगढ़ जनपद भेजा गया है।

वहीं फर्रुखाबाद में नए उपजिलाधिकारियों के रूप में दीपक माथुर (मेरठ), अजय कुमार पांडेय (फतेहपुर), श्वेता साहू (झांसी) और सचिन कुमार वर्मा (लखनऊ) की तैनाती की गई है।
शासन के इस फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। नए अधिकारियों के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों के बाद राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। वहीं स्थानांतरित अधिकारी अपने-अपने नए जनपदों में शीघ्र कार्यभार संभालेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article