37.8 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

अलीगढ़ में मंत्री और सांसद के मंच पर हिस्ट्रीशीटर दिखने से सियासी हलचल, वीडियो वायरल

Must read

 

लखनऊ । अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और भाजपा सांसद सतीश गौतम के साथ मंच पर कथित तौर पर हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद उर्फ गुड्डू दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुजाहिद उर्फ गुड्डू पर हत्या, जानलेवा हमला सहित करीब 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मंच पर मौजूद थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित व्यक्ति को आधिकारिक रूप से मंच पर आमंत्रित किया गया था या वह अन्य लोगों के साथ मंच पर पहुंच गया था।

अब इस मामले में स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। वीडियो की सत्यता, कार्यक्रम की परिस्थितियों और कथित हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article