फर्रुखाबाद। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था मे फेर बदल कर दो नये पीसीएस अधिकारियों के तबादले जिले मे किये हैं। इसी क्रम में जनपद में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अमृतपुर के उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का स्थानांतरण जनपद एटा में इसी पद पर कर दिया गया है, जबकि झांसी की उप जिलाधिकारी श्वेता साहू और लखनऊ के उप जिलाधिकारी सचिन कुमार वर्मा को फर्रुखाबाद में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
रवीन्द्र सिंह के कार्यकाल में अमृतपुर तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण, जनसुनवाई और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका रही। अब उनके स्थानांतरण के बाद एटा जनपद में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, शासन द्वारा फर्रुखाबाद भेजी गईं श्वेता साहू इससे पहले झांसी में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक अनुभव रखने वाली श्वेता साहू के आगमन से जिले में राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा सचिन कुमार वर्मा, जो अब तक लखनऊ में उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें भी फर्रुखाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिसके बाद जिलाधिकारी स्तर से उनके कार्यक्षेत्र और तहसीलों का आवंटन किया जाएगा।


