33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

बीजेपी समर्थक अहमदपुर देवरिया से उदी नगला संपर्क मार्ग बदहाल

Must read

 

जहानगंज /फर्रुखाबाद। विकास के दावों के बीच ग्राम पंचायत अहमदपुर देवरिया से उदी नगला चौराहे तक जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों, एंबुलेंस और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। गड्ढों में भरे पानी के कारण वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी रोज जोखिम उठाने को मजबूर हैं।

हैरानी की बात यह है कि अहमदपुर देवरिया एक न्याय पंचायत भी है और यह ग्राम पंचायत लंबे समय से भाजपा समर्थित मानी जाती रही है। वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष फ़तेहचंद्र वर्मा इसी न्याय पंचायत से आते हैं, ब्लॉक प्रमुख शीलचंद्र राजपूत भी इसी न्याय पंचायत से हैं, जबकि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार भी ग्राम पंचायत अहमदपुर देवरिया के निवासी रहे हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की दुर्दशा ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराएं, ताकि स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article