32 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल (एस), हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

Must read

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल (एस), हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

कन्नौज। अपना दल (एस) की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी विधानसभा अध्यक्षों को संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने की विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार ‘हर घर झंडा अभियान’ को विधानसभा वार गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रदेश महासचिव (व्यापार मंच) लाला भाई पटेल, विधि मंच के जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती चुन्नी कुशवाह, युवा मंच के जिलाध्यक्ष सावन पटेल, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष विमल कटियार, सदर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कटियार, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष रावेंद्र बाबू पटेल, छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष राजीव पटेल, जिला महासचिव आकाश कटियार, शिवप्रकाश कटियार, कल्लू भाई, जिला सचिव खुशनूर अहमद तथा सक्रिय सदस्य गगन, सलाउद्दीन, बबलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article