– अपने समाज मे सेवा के बल सबसे चर्चित नाम
– बीजेपी हाईकमान की नजर मे अलग पहचान
कन्नौज/नोएडा। निकोलस जूता जैसे बहु चर्चित ब्रांड को स्थापित करने के बाद उद्योग जगत में सफलता की ऊंचाइयों पर दिन-रात एक कर पहुंच ध्रुव की तरह चमके औद्योगिक नगरी नोएडा के प्रख्यात उद्योगपति कुलदीप कटियार अब राजनीति के जरिए अपने गृह जनपद कन्नौज और आसपास के जनपदों के लोगों की सेवा करने के लिए आतुर हैं फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर नगर,फतेहपुर,प्रयागराज, लखनऊ तक पहले उनके सामाजिक विस्तार को देख बीजेपी हाई कमान की नजर अब उन पर पड़ चुकी है जिसके बाद उनकी अगली सफलतम पारी राजनीति मानी जा रही है।
शिक्षा पूरी करने के बाद कुलदीप कटियार ने जूते-चप्पल उद्योग से जुड़ी एक कंपनी में नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की। नौकरी के दौरान उन्होंने उद्योग की बारीकियों को गहराई से समझा और वर्षों के अनुभव के बाद स्वयं का उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया। सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ उनका यह सफर आज एक बड़े औद्योगिक समूह का रूप ले चुका है।
वर्तमान में नोएडा में उनके नेतृत्व में निकोलस जूते जैसे बहुचर्चित ब्रांड बाजार मे उतारे,उनके उत्पाद उत्तर भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके समूह के अंतर्गत कई कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। फुटवियर उद्योग के अलावा उन्होंने अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय विस्तार किया है।
अपने पैतृक जनपद कन्नौज से उनका जुड़ाव आज भी मजबूत बना हुआ है। यहां उन्होंने आधुनिक गेस्ट हाउस और कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।
उद्योग जगत में सफलता के साथ-साथ कुलदीप कटियार सामाजिक सरोकारों से भी लगातार जुड़े रहे हैं। वह कम्युनिटी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और जनहित के कार्यों के कारण उन्होंने एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपने पुराने सहयोगियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों से संबंध बनाए रखे। उनका सहज स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रवृत्ति उन्हें समाज में विशेष सम्मान दिलाती है।
परिवार भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। उनके पुत्र कुशाग्र कटियार जर्मनी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि पुत्री डॉ. प्रांसी कटियार चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
आज कुलदीप कटियार का नाम उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से मजबूत पहचान बनाई है। रोजगार सृजन, गुणवत्तापूर्ण उद्योग, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय व्यवहार ने उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है।
इधर कुछ समय से उनकी सक्रिय राजनीति में संभावित भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। समाज सेवा में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में समय-समय पर उनके सार्वजनिक जीवन की नई पारी को लेकर अटकलें लगती रही हैं।


