36.9 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, 56 बच्चों की निशुल्क शिक्षा का ऐलान

Must read

 

– मेधावियों का सम्मान, करियर मार्गदर्शन पर दिया गया जोर

उरई,जालौन। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को प्रभु उत्सव गृह में प्रतिभा सम्मान एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ समाज के वरिष्ठजनों, व्यापारियों, सरकारी, डॉक्टरों, इंजीयर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भारत सरकार के अपर जॉइंट कमिश्नर अमर पाल सिंह लोधी ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही लक्ष्य का चयन सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। कार्यक्रम में लक्ष्य परिवार की ओर से बताया गया कि लोधी समाज के माता-पिता विहीन 56 बच्चों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उदय करन राजपूत ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.आरपी सिंह राजपूत,भगवती राजपूत,एडवोकेट वीर सिंह, करन राजपूत, मनोज राजपूत, सीपी राजपूत, इंदु राजपूत, संतोष राजपूत, मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article