बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मदारपुर गांव में दो समुदायों के बीच मजार निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश कराई और सरकारी अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई की।
प्रशासन के अनुसार, जांच में संबंधित भूमि मरघट की जमीन पाई गई, जिस पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।


