37.9 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला बेहद गंभीर, दोषियों को बख्शा न जाए : मायावती

Must read

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले का राजनीतिकरण भी उचित नहीं है। मायावती ने सभी दलों को धर्म का राजनीतिकरण न करने और अंध-धर्मीकरण से बचने की नसीहत दी।

अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए सख्त, व्यावसायिक भवनों का होगा सर्वे

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंडलायुक्त ने एलडीए से सभी व्यावसायिक भवनों की रिपोर्ट तलब की है। बिना स्वीकृत नक्शे के बने भवनों की सूची तैयार करने और विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश जोनल अधिकारियों व अभियंताओं को दिए गए हैं।

100 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में 31 पर मुकदमा

संभल। करीब 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में लेखपाल की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में तत्कालीन ईओ, लेखपाल, चकबंदी अधिकारी, मास्टरमाइंड सईदुल रहमान और उसके परिजन शामिल हैं। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादाबाद रोड की बेशकीमती जमीन से जुड़ा है।

आम से लदी पिकअप ट्रक से टकराई, क्लीनर की मौत

कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के लड़ैता गांव के पास जीटी रोड पर आम से लदी पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप के क्लीनर मोनू, निवासी सीतापुर, की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना हुई।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 400 निजी सुरक्षाकर्मी जांच के दायरे में

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। जांच एजेंसियों ने करीब 400 निजी सुरक्षाकर्मियों को रडार पर लिया है। उनकी ड्यूटी, रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। जांच में करोड़ों रुपये के सुरक्षा खर्च और चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की जा रही है।

नकली बीज से किसान को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

कन्नौज। छिबरामऊ के मटेहना गांव के एक किसान ने नकली मूंगफली के बीज मिलने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि तीन बीघा में बुवाई के 100 दिन बाद भी फसल तैयार नहीं हुई। पीड़ित ने कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article