45 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

स्वास्थ्य शिक्षा का उभरता केंद्र बना जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

Must read

– आधुनिक पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिल रही नई दिशा
– आजमगढ़, लखनऊ, पूर्वांचल के नौजवानों की पहली पसंद

फर्रुखाबाद।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा है। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों, प्रयोगात्मक शिक्षा और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।

संस्थान में बीएएमएस, बी.एससी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग, डी.फार्म, बी.फार्म, डीएमएलटी, बीएमएलटी, एक्स-रे टेक्नीशियन, डी. ऑप्टोमेट्री और फिजियोथेरेपी सहित स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल क्षेत्र के अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कुशल स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में तैयार करना भी है।

संस्थान परिसर में आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रैक्टिकल लैब, अनुभवी फैकल्टी तथा छात्र-हितैषी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित सेमिनार, कार्यशालाएं और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाते हैं।

जे.एस. ग्रुप का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकें। संस्थान का दावा है कि विद्यार्थियों को उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे उनके लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ते हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, बेहतर अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के कारण जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच तेजी से विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता यह संस्थान युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और समाज को कुशल चिकित्सा एवं पैरामेडिकल पेशेवर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article